{"_id":"63ad96595f8a520703500c96","slug":"youth-going-to-pune-by-train-dies-in-jhansi-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: ठंड लगने से ट्रेन में सवार युवक की मौत, शव की तलाश में दो घंटे भटकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: ठंड लगने से ट्रेन में सवार युवक की मौत, शव की तलाश में दो घंटे भटकी पुलिस
Thu, 29 Dec 2022 07:00 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 29 Dec 2022 07:00 PM IST
सार
गाजियाबाद के लोनी देहात निवासी वसीम खान (36) पुत्र हबीब पुणे में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। ट्रेन झांसी से आगे बढ़ने के साथ ही वसीम ने ठंड लगने की शिकायत की। बबीना स्टेशन उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पुणे जा रहे युवक की ट्रेन में ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने शव को झांसी में उतार लिया, लेकिन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर गाजियाबाद लौट गए। उधर, पुलिस शव की तलाश में स्टेशन से पोस्टमार्टम हाउस के बीच दो घंटे तक भटकती रही।
विज्ञापन
गाजियाबाद के लोनी देहात निवासी वसीम खान (36) पुत्र हबीब पुणे में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता था। उसके भाई सलीम ने पुलिस को बताया कि वह भाई के साथ पुणे जा रहा था। ट्रेन झांसी से आगे बढ़ने के साथ ही वसीम ने ठंड लगने की शिकायत की। इस पर उसे बबीना स्टेशन पर नीचे उतार लिया। यहां से वसीम को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बबीना सीएचसी के डॉक्टरों ने वसीम की मौत पर मेमो बनाकर पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना शव लेकर गाजियाबाद चले गए। इधर मेमो बनने के बाद पुलिस शव के लिए भटकती रही। बाद में परिजनों के गाजियाबाद चले जाने की बात मालूम चली।
विज्ञापन