फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth entered the deceased's house; police stationed outside for security apprehended him.

घनश्याम हत्याकांड : मृतक के घर में घुसा युवक, घर के बाहर सुरक्षा में लगी पुलिस ने पकड़ा

Tue, 01 Sep 2026 01:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 01 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Youth entered the deceased's house; police stationed outside for security apprehended him.
ललितपुर। एक माह पूर्व बुढ़वार निवासी वृद्ध की हत्या के बाद उसके घर के पास पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। सोमवार को एक युवक मृतक के घर में घुस गया। अजनबी को घर में देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया और वह चीख पुकार मचाने लगे। इस बाहर तैनात पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवक नशे में बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत बुढ़वार रोड पर 28 जुलाई को पुरानी रंजिश के चलते एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने ग्राम बुढ़वार निवासी घनश्याम यादव, उसके पुत्र कृष्णपाल और पत्नी गुड्डी पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें तीनों गंभीर घायल हो गए थे। तीनों को मारा हुआ समझकर हमलावर मौके से भाग गए थे। इसमें घनश्याम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने सात नामजद सहित अन्य साथियों पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में दस से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

इधर, मृतक घनश्याम के परिजनों की सुरक्षा के लिए ग्राम बुढ़वार में उसके घर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। सोमवार को घनश्याम के घर में एक अज्ञात युवक पहुंच गया। यह देखकर परिवार के लोग डर गए। उन्होंने शोर मचाया तो पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और चौकी नेहरू नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नेहरू नगर चौकी प्रभारी अंकित कौशिक के मुताबिक युवक बुढ़वार के मजरा ढंगा में रहने वाले एक वृद्ध का नाती है और वह जखोरा के एक ग्राम में रहता है। वह अपने दादा से मिलने को आया था, लेकिन शराब के नशे में होने पर वह धोखे में घनश्याम के घर घुस गया था। अजनबी को देखकर घनश्याम के परिजन डर गए थे। पकड़े गए गए युवक से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। प्रभारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed