{"_id":"6625985b6d85ceb8b9029f24","slug":"youth-dies-nephew-injured-in-collision-between-two-bikes-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-301781-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, भतीजा घायल
विज्ञापन
ममेरे भाई की शादी से लौटते समय हुआ हादसे का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर कोतवाली इलाके में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल है। ममेरे भाई की शादी से लौटते समय युवक हादसे का शिकार हुआ। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
रेलवे कॉलोनी निवासी अखिलेश वर्मा उर्फ आशु (32) के ममेरे भाई की शादी शनिवार की रात आंतिया ताल के पास स्थित रजनी गार्डन में थीं। बड़े भाई राजेश वर्मा ने बताया कि शादी में अखिलेश भी शामिल हुआ था। वह रात तकरीबन पौने बारह बजे बाइक से घर लौट रहा था। उसके साथ 17 साल का भतीजा सक्षम भी था। आंतिया ताल के पास पहुंचने पर उसकी बाइक में सामने से आ रहे दोपहिया ने टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश का सिर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, भतीजा सक्षम घायल हो गया। मृतक अखिलेश की करीब एक साल पहले शादी सीमा से हुई थी। वह एक बहन और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह भाइयों के साथ रहता था। घटना के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल बना हुआ है।
0000000
मेडिकल कॉलेज में भिड़े दोनों पक्ष
हादसे के बाद सक्षम और दूसरे वाहन के घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जानकारी होने पर वहां घायलों के परिजन भी पहुंच गए। इस दरम्यान इमरजेंसी के बाहर दोनों पक्ष भिड़ गए। बाद में पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वहीं, मृतक अखिलेश के मामा विजय कुमार ने आरोप है कि मेडिकल कॉलेज में घायल सक्षम को इलाज नहीं मिला। सक्षम को लगी चोटों का वीडियो बनाने पर जूनियर डॉक्टर भड़क गए थे और वे अभद्रता करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने इलाज भी नहीं किया तो सक्षम को बिना इलाज के ही घर ले जाना पड़ा। सुबह उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया।