फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth dies due to drowning in pond

Jhansi News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

Sat, 29 Jul 2023 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in pond
नहाते समय हुआ हादसे का शिकार, बुजुर्ग मां का था इकलौता सहारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा थाना इलाके में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक को तैरना नहीं आता था। वह नहाते समय हादसे का शिकार हुआ।
जालौन जिले के एट निवासी लल्लू कुशवाहा का पुत्र भारत कुशवाहा (35) मजदूरी करता था। वह पांच दिन पहले रक्सा थाना क्षेत्र के ढिकौली गांव में अपने मामा प्यारेलाल के घर आया था। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भारत मामा-मामी के साथ खेत पर गया था। वहां से वह नहाने के लिए तालाब में चला गया।
थोड़ी देर बाद वह तालाब किनारे दिखाई नहीं दिया तो मामा-मामी ने जाकर देखा। उसके कपड़े तालाब किनारे पड़े हुए थे, लेकिन वह नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद तालाब में भारत की तलाश शुरू की गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात तालाब के अंदर से भारत के शव को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

भारत अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता की छह साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। भारत की शादी विनीता से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन, पत्नी ने दो साल पहले भारत से नाता तोड़कर दूसरे युवक से शादी कर ली थी। वह दोनों बच्चों को भी अपने साथ ले गई थी। अब घर पर भारत और उसकी मां विद्या रहती थी। मां विद्या का बेटा ही जीने का सहारा था। उसकी मौत के बाद से मां बेसुध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed