{"_id":"61ab8db3f5477e26a35e68ee","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-jhansi-news-jhs2101907146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रक्सा के ढिकौली इलाके में 132 केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। अपने खेत में काम करते समय वह इसकी चपेट में आ गया।
पुलिस के मुताबिक ढिकौली निवासी रामप्रसाद (40) पुत्र हीरालाल शनिवार सुबह अपने खेत में काम करने गया था। इसी दौरान पंप चलाने के लिए खेत के ऊपर से गई 132 केवी लाइन पर तार लगाने के लिए टावर पर चढ़ गया। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह नीचे आ गिरा।
उसे गिरता देख आसपास के खेतों में काम करने वाले लोग भी वहां पहुंच गए। रामप्रसाद गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे आननफानन मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके घर में पत्नी के अलावा दो पुत्र मनीष एवं शनि हैं। परिजन भी रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक परिवार में रामप्रसाद ही इकलौता कमाने वाला आदमी था।