फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Youth dies after being crushed under e-rickshaw, driver's friend goes missing after the accident

Jhansi News: ई-रिक्शा के नीचे दबकर युवक की मौत, हादसे के बाद चालक दोस्त हो गया गायब

Wed, 12 Feb 2025 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being crushed under e-rickshaw, driver's friend goes missing after the accident

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में ई-रिक्शा के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद से ई-रिक्शा चालक गायब बना हुआ है।

खुशीपुरा निवासी अजय माहौर (40) मजदूरी करते थे। भाई सतीश कुमार ने बताया कि सोमवार की शाम वह काम से वापस लौटे। इसके बाद शाम तकरीबन सात बजे पड़ोस में ही रहने वाले ई-रिक्शा चालक ने उसे बुला लिया। वह उसके साथ ई-रिक्शा में बैठकर निकल गए। रात में चालक ने फोन कर अपनी पत्नी को बताया कि नंदनपुरा में ई-रिक्शा पलटने से अजय उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसके बाद से चालक गायब बना हुआ है। परिजन ने बताया कि सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन भाई को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी नहीं हुई थी। हादसे के बार से परिजन का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed