{"_id":"5ef0e501730e5b2227391276","slug":"youth-cut-his-throat-with-glass-in-the-toilet-of-police-station-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : थाने के शौचालय में युवक ने कांच से काटा गला, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : थाने के शौचालय में युवक ने कांच से काटा गला, मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
Mon, 22 Jun 2020 10:37 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
दीवार पर बिखरे खून के छींटे
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की शाम मऊरानीपुर कोतवाली में मारपीट के मामले में पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक ने शौचालय में कांच से गला काट लिया। यह देखकर कोतवाली में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कोतवाली पुलिस उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। सूचना पाकर अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
थाना मऊरानीपुर के गांधीगंज निवासी लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा के पुत्र जगदीश प्रसाद कुशवाहा (28) का दो दिन पहले एक रिश्तेदार से झगड़ा हो गया था। जिस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। रिश्तेदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए जगदीश को थाने बुलाया था। सोमवार की दोपहर जगदीश के कोतवाली आने के बाद पुलिस पूछताछ करने लगी। दूसरे पक्ष को भी कोतवाली बुलाया गया। उसके आने तक युवक को कोतवाली में ही बैठा लिया।
विज्ञापन
इसी बीच जगदीश को पेशाब लगने पर एक सिपाही शौचालय ले गया। इसी दौरान जगदीश ने खिड़की पर लगे कांच को तोड़कर गले को काट लिया। आवाज सुनकर अंदर पहुंचा सिपाही जगदीश को खून से लथपथ हालात में देखकर घबरा गया।
विज्ञापन
खबर मिलते ही कोतवली में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस की ही गाड़ी से उसे उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में अब सुधार बताया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुचे एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव व एसपी देहात राहुल मिठास ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकरी ली।