{"_id":"65a2b47103f120b67400bf76","slug":"youth-commits-suicide-after-not-being-successful-in-upsc-in-jhansi-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझ गया चिराग: इकलौते बेटे ने छत से कूदकर दी जान, UPSC की तैयारी में नहीं मिली सफलता; सब इंस्पेक्टर हैं पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझ गया चिराग: इकलौते बेटे ने छत से कूदकर दी जान, UPSC की तैयारी में नहीं मिली सफलता; सब इंस्पेक्टर हैं पिता
Sat, 13 Jan 2024 09:34 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 13 Jan 2024 09:34 PM IST
सार
झांसी में यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक के पिता आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। इकलौते बेटे की मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोककर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की चित्रकूट कॉलोनी में रहने वाले मयूर रजक (26) ने आत्महत्या कर ली। मयूर पिछले कई सालों से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसके हाथ लगातार असफलता लग रही थी। पिछले तीन बार से वह कुछ एक नंबरों से पीछे रह जा रहा था। इससे वह परेशान रहने लगा था। इससे वह परेशान रहने लगा था। मयूर रजक के पिता मनोज कुमार रजक फिरोजाबाद में आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वहीं, बहन आकांक्षा बेंगलुरु में रहकर पीएचडी कर रही है। वह अपनी मां के साथ रहता था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बीती रात 2.40 बजे उसने अपने घर की चौथी मंजिल पर जाकर पहले अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई और उसके बाद छत से कूद गया। इसकी भनक घर में सो रही मां को नहीं लग पाई। तकरीबन सवा तीन बजे पड़ोस में रहने वाला सिपाही ड्यूटी के लिए निकल रहा था। उसने सड़क पर पड़े मयूर को देखा। सूचना पर सीपरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मां को बेटे के आत्महत्या करने की जानकारी हो पाई।
विज्ञापन
छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि आत्महत्या के सौ से ज्यादा कारण हो सकते हैं। इसमें किसी का दोष नहीं है। इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया जाए और अस्थियां गंगा जी के उद्गम स्थल पर प्रवाहित की जाएं। इकलौते बेटे की मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोककर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन