फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young woman committed suicide by hanging herself

Jhansi News: नौकरी न लगने से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 22 Feb 2024 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Young woman committed suicide by hanging herself
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में नौकरी न लगने से परेशान एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से मानसिक अवसाद से जूझ रही थी। इसी दरम्यान उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती की मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

प्रेमनगर के इस्लामगंज निवासी रामगोपाल शाक्य की बेटी उमा शाक्य (20) ने शॉर्टहैंड से आईटीआई किया था। पिता रामगोपाल ने बताया कि बेटी नौकरी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन, उसे नौकरी मिल नहीं पा रही थी, इससे वह मानसिक अवसाद से ग्रसित हो गई थी। मंगलवार को भी वह कैशियर के पद के लिए साक्षात्कार देने गई थी। घर आकर उसने बताया था कि उसे नौकरी पसंद नहीं आई है। रात में वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। पिता ने बताया कि बुधवार की सुबह वह रोजाना की तरह मजदूरी करने चला गया था। घर पर बेटी उमा और उसकी मां आशा थीं। तकरीबन साढ़े दस बजे मां उसे अपने साथ मंदिर ले जाने के लिए जगाने उसके कमरे पर पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर मां ने खिड़की से झांककर देखा तो बेटी दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका उमा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। उसकी बड़ी बहन मीनाक्षी डबरा में एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। जबकि, दूसरी बहन लक्ष्मी एक अस्पताल में नौकरी करती है। घटना के बारे में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने मानसिक अवसाद के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed