{"_id":"650de8fcc5c0c77ab201cd14","slug":"young-man-who-went-to-his-in-laws-house-to-pick-up-his-wife-dies-family-members-say-he-murdered-her-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-176528-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पत्नी को लेने ससुराल गए युवक की मौत, परिजन बोले-कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पत्नी को लेने ससुराल गए युवक की मौत, परिजन बोले-कर दी हत्या
विज्ञापन
-दोस्त संग घर में शराब पीने को लेकर हुए विवाद के कारण बच्चों को लेकर मायके चली गई थी पत्नी
- युवक के परिजनों ने ससुरालजनों पर लगाया हत्या का आरोप, मृतक के हैं चार बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पत्नी को लेने उसके मायके गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजन ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सीपरी बाजार के बूढ़ा निवासी राजेश (25) पुत्र भगवान अपनी पत्नी कविता व चार बच्चों के साथ किराये के मकान में रहता था। 20 सितंबर को राजेश अपने दोस्त के साथ घर में शराब पी रहा था। पत्नी कविता के मना करने पर राजेश ने उसके साथ मारपीट की। इससे नाराज होकर कविता बच्चों को लेेकर मायके चली गई। राजेश ने फोन करके कविता को वापस आने को कहा लेकिन, वह लौटने को राजी नहीं हुई।
बृहस्पतिवार को राजेश पत्नी को लेने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा। यहां उसका विवाद हो गया। इसके बाद राजेश घर लौट आया। शुक्रवार की सुबह वह दोबारा पत्नी को लेने अपनी ससुराल पहुंचा। पत्नी कविता का कहना है यहां आकर उसने खाना मांगा लेकिन, कुछ देर बाद राजेश को उल्टियां होने लगीं। वह अचेत होकर गिर पड़ा। ससुराल के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लेकिन, कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका जाहिर की है। उधर, सूचना मिलने पर राजेश के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन लोगों ने राजेश के ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार राजेश परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय का कहना है कि मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही वजह साफ हो सकेगी।