फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young man who went out on a hunt in Jhansi ran away after seeing the police, this was the reason

झांसी : शिकार पर निकला युवक पुलिस को देखकर भागा और..मौत, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Thu, 03 Mar 2022 10:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 03 Mar 2022 10:15 PM IST
सार

रक्सा थाना प्रभारी विमलेश कुमार का कहना है कि परिवार के लोग उसके बीमार रहने की बात बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इस वजह से विसरा सुरक्षित रखवाया गया है। परिवार के लोगों ने किसी भी तरह की अनहोनी से इंकार किया है।

विज्ञापन
young man who went out on a hunt in Jhansi ran away after seeing the police, this was the reason
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में रक्सा के बाजना गांव में शिकार खेलने गए युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह उसकी लाश एक खेत में पड़ी मिली। परिवार के लोगों का कहना है युवक बीपी का मरीज था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उसका विसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


यह था मामला 
कोतवाली के पुरानी नजहई निवासी शाहनवाज (42) उर्फ पांचू पुत्र अब्दुल अजीज खान इलाहाबाद बैंक तिराहा स्थित एक मोटर कार शोरूम में एकाउंटेंट था। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह अंदर दतिया गेट निवासी अपने तीन दोस्त अरशद, आदिल और इकबाल के साथ बाजना गांव गया था। यहां आदिल की करीब ढाई बीघा जमीन है। इलाके में जंगली सूअर एवं नीलरोज काफी हैं। इस वजह से यहां लोग शिकार के लिए अक्सर आते हैं। 
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे फायरिंग होने लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में रक्सा पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस को देखकर चारों लोग कार में बैठकर भागने लगे लेकिन, पुलिस ने कार को रोक लिया। उसके दोस्तों का कहना है पुलिस को देखकर शाहनवाज काफी घबरा उठा। मौका पाकर वह कार का दरवाजा खोलकर चुपके से नीचे झाड़ियों में छुप गया। कार की तलाशी लेने के बाद पुलिस तीनों को लेकर थाने पहुंची। कुछ देर बाद पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया। दोस्तों ने उस समय पुलिस को शाहनवाज के बारे में नहीं बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शाहनवाज ने रात करीब पौने नौ बजे अपने भाई मुशीद को फोन करके अपनी तबियत खराब होने की बात बताई। कुछ देर में मुशीद भी कई दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया। इन लोगों ने शाहनवाज का फोन मिलाया लेकिन, उससे बात नहीं हुई। इसके बाद सभी लोग उसकी पूरे इलाके में तलाश करते रहे लेकिन, उसका पता नहीं चला। सुबह यह लोग थाने पहुंचे। पुलिस की मदद से उसकी तलाश शुरू हुई। सुबह उसका शव बजाना गांव के बाहर एक खेत में पड़ा मिला। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुए लेकिन, पुलिस ने समझा-बुझाकर शव का पोस्टमार्टम कराया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed