फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man was caught giving exam in place of another person in Shri Guru Nanak Inter College

Jhansi: श्री गुरु नानक इंटर कॉलेज में दूसरे की जगह परीक्षा देते युवक पकड़ा, बायोमेट्रिक उपस्थिति में पकड़ा गया

Sun, 29 Jun 2025 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Jun 2025 10:17 PM IST
सार

परीक्षा के दौरान गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे एक युवक का डाटा का आईडी से मिलान नहीं हुआ। शक होने पर युवक से पूछताछ की गई। इसके बाद पूरा मामला खुल गया।

विज्ञापन
Young man was caught giving exam in place of another person in Shri Guru Nanak Inter College
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर-III की परीक्षा में श्री गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में एक व्यक्ति दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया। उसके खिलाफ सीपरी बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जनपद में 24 केंद्रों पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की पाली में ये परीक्षा हुई। परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि परीक्षा के दौरान गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे एक युवक का डाटा का आईडी से मिलान नहीं हुआ। शक होने पर युवक से पूछताछ की गई। इसके बाद पूरा मामला खुल गया। केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ओर से युवक के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में तहरीर दी गई। सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि प्रयागराज निवासी हृदय सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह प्रयागराज के सुनील पटेल के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed