फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young man stabbed his sister-in-law in front of a five-year-old girl In Jhansi

UP: 'मेरे साथ नहीं तो किसी के साथ नहीं', देवर ने खेला खूनी खेल; चारों ओर फैला खून देख हर किसी का दहल उठा दिल

Sun, 01 Mar 2026 12:48 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 01 Mar 2026 12:48 PM IST
सार

झांसी में एक युवक ने भाभी को चाकू से गोदने के बाद खुदकुशी कर ली। दूरी बनाने से नाराज सनकी देवर ने वारदात को अंजाम दिया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आखिरी बार युवक ने कहा था कि 'मेरे साथ नहीं तो किसी के साथ नहीं'
 

विज्ञापन
young man stabbed his sister-in-law in front of a five-year-old girl In Jhansi
jhansi suicide - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी के झांसी में शनिवार सुबह करीब दस बजे प्रेम प्रसंग में एक युवक ने भाभी पर चाकू से हमला बोल दिया। इसके बाद खुद ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


युवक हाथ में चाकू लेकर महेंद्र पीछे के रास्ते माया के घर में घुसा था। पड़ोसियों का कहना है कि महेंद्र उस घर में नियमित आता-जाता था। इस वजह से उसके आने को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। अंदर जाने के बाद माया और महेंद्र के बीच तेज आवाज आने लगी। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आखिरी बार महेंद्र की आवाज सुनाई दी। महेंद्र ने मेरे साथ नहीं तो किसी के साथ नहीं, कहते हुए माया को चाकू से गोद डाला। इसके बाद माया की दर्द से चीखने की आवाज आने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख माया की पांच साल की बेटी भी बिलखने लगी। जब तक आसपास के लोग पहुंचते, महेंद्र कच्छा-बनियान में ही चाकू लेकर भाग निकला। अंदर के कमरे में माया खून से लथपथ जमीन पर पड़ी दर्द से छटपटा रही थी। वहां चारों ओर खून फैला हुआ था। माया का पेट फट गया था। 

हमले में महिला की आंत निकल आई बाहर
जानलेवा हमले में आंतें निकलकर बाहर आ आई थीं। शरीर के हर हिस्से को चाकू से बुरी तरह से गोद डाला था। सीने एवं कंधे पर चाकू के गहरे वार थे। उसका यह हाल देख वहां मौजूद हर किसी का दिल कांप उठा। 

 

पड़ोसियों ने सबसे पहले उसके पति राजेश को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस के तलाश करने से पहले ही महेंद्र ने खुद की भी जान ले ली। परिजनों का कहना है कि महेंद्र के पिता राजेंद्र ने करीब दस साल पहले खुदकुशी कर ली थी जबकि मां शगुन की चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
 

शरीर पर चाकू के नौ से अधिक जख्म
महेंद्र ने माया के शरीर पर चाकू से हमला कर बुरी तरह गोद डाला था। शरीर के हर हिस्से पर चाकू के गहरे निशान थे। माया के चेहरे, होंठ, सीने, कंधे, पेट, पीठ में चाकू के नौ से अधिक गहरे निशान मिले। महेंद्र की यह वहशियाना हरकत देख उसकी पांच साल की बेटी भी बुरी तरह सहम उठी। उसने ही सबसे पहले आकर शोर मचाया।
 

यह था मामला
झांसी के प्रेमनगर के नैनागढ़ इलाके में मौसेरे देवर ने भाभी को चाकू से गोद डाला। इसके कुछ घंटे बाद फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस को छानबीन में मालूम चला कि दोनों में करीब दो साल से प्रेम संबंध थे। 

महिला अब देवर से दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी, जो देवर को नागावार गुजरी। इस वजह से उसने भाभी की भी जान लेने की कोशिश की। महिला को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed