फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man stabbed for refusing to give loan

Jhansi News: उधार देने से मना करने पर युवक को मारा चाकू

Tue, 04 Jun 2024 04:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Young man stabbed for refusing to give loan
घायल युवक ने तीन के खिलाफ दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर के न्यू रेलगंज मोहल्ला में उधार देने से इन्कार करने पर आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक की आंख के पास गहरा जख्म हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। घायल युवक की तहरीर पर प्रेमनगर थाने में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।


न्यू रेलगंज मोहल्ले में अब्दुल मुस्तकीम की परचून की दुकान है। मुस्तकीम के मुताबिक रविवार दोपहर दुकान पर उसका भतीजा बैठा था। पड़ोस के विक्रम दौलत का बेटा सामान लेने आया था, लेकिन भतीजे ने सामान उधार देने से मना कर दिया। कुछ देर बाद विक्रम दुकान में आकर विवाद करने लगा। आरोप है विक्रम के साथ उसका भाई राहुल, अनिकेत भी आ गए। इन लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से वह लहूलुहान हो गया। अब्दुल की तहरीर पर पुलिस ने विक्रम, राहुल, अनिकेत समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed