फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man shot old man due to rivalry in Jhansi

UP: रंजिश में युवक ने बुजुर्ग को मारी गोली, हालत नाजुक, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 22 Sep 2024 02:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 22 Sep 2024 02:12 PM IST
सार

आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही। कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही विवाद की सही वजह मालूम चल सकेगी।

विज्ञापन
Young man shot old man due to rivalry in Jhansi
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार सुबह चिरगांव के अतपेई गांव में पुरानी रंजिश में युवक ने पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया। सीने में गोली लगने से बुजुर्ग की हालत नाजुक है। उनको मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। सूचना पर एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी समेत अन्य पुलिस अफसर भी पहुंच गए। आरोपी की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन

अतपेई गांव निवासी मातादीन (65) की पत्नी के नाम सरकारी कोटे की दुकान है। कोटे को लेकर उनका पड़ोस में रहने कौशल से विवाद है। दोनों के बीच एक साल पहले भी मारपीट एवं मुकदमेबाजी हो चुकी। शनिवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। मातादीन के परिजनों ने पुलिस को बताया रविवार को कौशल ने मातादीन पर फायर झोंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मातादीन गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी आरए के मुताबिक घायल मातादीन को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। कुछ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही विवाद की सही वजह मालूम चल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed