फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man married with two woman to commit theft and when both of them were caught he ran away

चोरी के लिए किए दो विवाह: पत्नी और उसकी बहन को सिखाए पैंतरे, बीवी-बच्चों संग की रेकी, पकड़े जाने के डर से भागा

Sun, 29 Oct 2023 09:33 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 29 Oct 2023 09:33 AM IST
सार

घरों में चोरी करने के इरादे से आरोपी ने पहले एक युवती से शादी की। उसे जब लगा कि अभी बड़ा हाथ नहीं मार पा रहा है तो उसने पत्नी की बहन यानी कि अपनी साली से भी शादी कर डाली और इसके बाद दोनों पत्नियों को चोरी करने के पैंतरे सिखाकर चोरी करवाने लगा।

विज्ञापन
Young man married with two woman to commit theft and when both of them were caught he ran away
पकड़ी गई दोनों बहनें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोई भी आदमी शादी-ब्याह हमेशा घर-गृहस्थी बसाने के लिए करता है। शादी के बाद पत्नी को परिवार के रीति-रिवाज सिखाता है, लेकिन आपको ये पता चले कि शहर के एक चोर ने रिहायशी इलाकों में घरों में चोरी करने के इरादे से एक युवती से शादी की... पर जब उसे लगा कि अभी बड़ा हाथ नहीं मार पा रहा है तो उसने पत्नी की बहन यानी कि अपनी साली से भी शादी कर डाली और इसके बाद दोनों पत्नियों को चोरी करने के पैंतरे सिखाकर चोरी करवाने लगा।

विज्ञापन

इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब ये दोनों बहनें पुलिस की गिरफ्त में आईं। असल में पुलिस इन महिलाओं को कमल सिंह कॉलोनी में हुई लाखों की चोरी की मामले में ढूंढ रही थी। वारदात के दौरान ये दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं थीं। शनिवार को प्रेमनगर के नैनागढ़ इलाके से पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिलाओं की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने बताया कि दोनों सगी बहनें हैं। उनकी एक ही व्यक्ति से शादी हुई है। उसने ही उनको चोरी करना सिखाया। कई जगह दोनों चोरियों की वारदात को अंजाम दे चुकीं । उनके पास से करीब पांच लाख के जेवरात बरामद हुए, देती थीं। हालांकि महिलाओं का पति पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने दोनों महिलाओं को उनके तीन बच्चों के साथ जेल भेज दिया।
 

विज्ञापन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक दो दिन पहले कमल सिंह कॉलोनी में करीब पांच लाख रुपये के गहने चोरी हुए थे। जांच पड़ताल में पुलिस टीम ने नैनागढ़ से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम झारखंड के जमशेदपुर निवासी वनीता पत्नी राहुल मोदी और मंजू पत्नी राहुल मोदी बताया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह दोनों सगी बहनें हैं। उनका पति राहुल शहद निकालने का काम करता है। जबकि असल में वह चोरी करने के लिए मोहल्ले में रेकी करता था।

उसने एक के बाद एक उन दोनों से शादी की और उन दोनों को भी चोरी करना सिखाने के लिए अपने साथ ले जाने लगा। इनका कहना है कि तीनों काफी समय से शहद लेकर मोहल्लों में घूम-घूमकर रेकी करते आ रहे हैं। कमल सिंह कॉलोनी में भी चोरी से पहले रेकी की थी। वनीता के अनुसार उसके दो एवं मंजू के एक लड़का है। उन दोनों के साथ बच्चे होने से कोई उन पर शक भी नहीं करता था, इससे मौका मिलते ही वह घरों से कीमती सामान उड़ा देते थे। 

उधर, पुलिस के अनुसार कमल सिंह कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी के दौरान यह दोनों महिलाएं कैद हो गई थीं। सुराग लगाते हुए पुलिस ने नैनागढ़ से गिरफ्तार कर लिया जबकि भनक लगने से राहुल भाग निकला। पुलिस ने चोरी हुए पांच लाख के गहने बरामद कर लिए। गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर आनंद सिंह, जगमोहन सिंह, गौरव कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed