{"_id":"6777a63d96a326fc9e0f6b27","slug":"young-man-guarding-fields-in-jhansi-dies-of-heart-attack-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: खेत में रखवाली कर रहे युवक की हार्टअटैक से मौत, भाई ने सुबह बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: खेत में रखवाली कर रहे युवक की हार्टअटैक से मौत, भाई ने सुबह बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा
Fri, 03 Jan 2025 02:26 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 03 Jan 2025 02:26 PM IST
सार
किसान खेत की रखवाली को गया था। सुबह जब उसका भाई खेत में पहुंचा तब वह बिस्तर पर पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
विस्तार
झांसी के बरुआसागर के कोलवा गांव में खेत की रखवाली करते समय हाकिम सिंह यादव (39) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शुक्रवार तड़के परिजनों के खेत पहुंचने पर वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
हाकिम के परिजनों ने पुलिस को बताया कि इन दिनों खेत में गेहूं की बोवाई हुई है। अन्ना जानवरों से फसल बचाने को हाकिम रोजाना रात में खेत में ही सोता था। आसपास परिवार के अन्य लोगों के भी खेत हैं। वह लोग भी रात में फसल की रखवाली करते हैं। बृहस्पतिवार रात हाकिम खेत की रखवाली को गया था। सुबह जब हाकिम का भाई खेत में पहुंचा तब वह बिस्तर पर पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत का होना बताया गया है।
विज्ञापन