{"_id":"625a9c6d6555f8226e4ba911","slug":"young-man-gave-his-life-after-losing-gambling-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: जुआ हारने और घर में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दी जान, इतनी रकम हारने से तनाव में था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: जुआ हारने और घर में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दी जान, इतनी रकम हारने से तनाव में था युवक
Sat, 16 Apr 2022 04:09 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 16 Apr 2022 04:09 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर का रहने वाला महेश गौतम शुक्रवार को जुए में 5000 रुपये हार गया था। जुआ खेलने के साथ ही वह शराब भी पीता था। घर में शराब पीने को लेकर उसका विवाद हुआ था। रात में वह बिना बताए घर से निकल गया। सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में जुआ हारने के बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। रेल की पटरी पर उसका शव पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। शुक्रवार की शाम शराब पीकर पहुंचने के कारण घर में उसका विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर निवासी एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक मृतक महेश गौतम (39) पुत्र जालिम सिंह प्राइवेट नौकरी करता था। शराब पीने के साथ ही वह जुआ भी खेलता था। शुक्रवार को जुए में वह 5000 रुपये हार गया था। इससे वह काफी परेशान था। देर शाम शराब पीकर घर लौटा। शराब पीने को लेकर घर में विवाद भी हुआ। खाना खाने के बाद सभी सो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान महेश चुपके से उठकर बाहर निकल गया। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तब महेश घर पर नहीं था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। घर से कुछ दूर रेल पटरी पर उसका शव पड़ा मिला। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन