फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man drowns to death in Dhasan River

Jhansi News: युवक की धसान नदी में डूबने से मौत

Fri, 23 Oct 2026 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Young man drowns to death in Dhasan River
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। दोस्त की शादी का निमंत्रण देने जा रहे 20 वर्षीय दीपक राजावत की धसान नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्त कुलदीप यादव के साथ महोबा जिला के ग्राम नगारा जा रहा था। यह घटना झारखंड धाम के पास धसान नदी में नहाने के दौरान हुई।
दीपक उर्फ दीपू राजावत, ग्राम जलालपुरा निवासी कृपाल सिंह का पुत्र था। वह गुरुवार की सुबह कुलदीप यादव के साथ निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहा था। धसान नदी पार करते समय वह भगवान विश्वामित्र की पिंडी के समीप नहाने चला गया। गहरे पानी में पहुंचते ही वह डूबने लगा और उसने दोस्त कुलदीप को आवाज दी। कुलदीप ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गहरे पानी में समा गया। कुलदीप ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव नदी से बाहर निकाला। लहचूरा और पनवाड़ी की पुलिस के साथ नायब तहसीलदार गरौठा भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

000
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। बेटे की मौत से माता-पिता, बहनों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव गमगीन है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह दर्दनाक हादसा परिवार के लिए गहरा सदमा लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
गोताखोरों ने बरामद किया शव
गोताखोर मोहन रैकवार ने बताया कि तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद दीपक का शव बरामद करने में सफलता मिली। उन्होंने अब तक लगभग 100 से 150 घटनाओं में लोगों की जान बचाने और नदी में डूबे लोगों के शव तलाशने में सफलता हासिल की है। नायब तहसीलदार गरौठा ने बताया कि गोताखोरों की कड़ी मेहनत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed