फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man dies under suspicious circumstances, body found lying on railway track

Jhansi News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रेल पटरी पर पड़ा मिला शव

Sun, 01 Jun 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Young man dies under suspicious circumstances, body found lying on railway track
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गुरसराय के अड़जरा गांव निवासी अमर (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को उसका शव सीपरी बाजार के आईटीआई रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेल पटरी पर पड़ा मिला। शरीर में चोट के निशान भी मिले है। परिवार के लोग उसकी मौत की वजह नहीं बता पा रहे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है हालांकि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।


थाना गुरसराय के अड़जरा निवासी अमर पुत्र रामप्रकाश हिसार (हरियाणा) स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया 23 मई को अमर की चाची की मौत हो गई। 28 मई को अमर गांव आने के लिए ट्रेन में बैठा। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। फोन भी स्विच ऑफ हो गया। 30 मई (शुक्रवार) को उसका शव आईटीआई रेलवे ओवरब्रिज के पास रेल पटरी पर मिला। परिजनों का कहना है ट्रेन में बैठने के बाद दो दिन तक लापता रहा। अमर आईटीआई के पास कैसे पहुंचा, यह भी समझ नहीं आ रहा। हालांकि शव के पास से पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद किया। उसके पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त करके पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल जा पहुंचे। परिवार में पत्नी समेत बच्चे हैं। थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक, शरीर पर चोट के निशान हैं। ट्रेन से गिरने से उसकी मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed