फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man died his wife and child injured in a collision between two bikes in Baruasagar Jhansi

झांसी में सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, महिला व नौ माह का बच्चा घायल

Wed, 11 May 2022 08:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 May 2022 08:48 PM IST
सार

झांसी के धमना खुर्द मोड़ के पास विवाह समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक की एक अन्य बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बच्चा घायल हो गया।

विज्ञापन
Young man died his wife and child injured in a collision between two bikes in Baruasagar Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में विवाह समारोह से वापस लौटते समय बरुआसागर के धमना खुर्द मोड़ के पास मार्ग दुर्घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी एवं उसका नौ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक निवाड़ी (मप्र) के किशोरपुरा निवासी राहुल अहिरवार (21) पुत्र मेहरबान अपनी मौसी की लड़की की शादी में शामिल होने चिरगांव के पहाड़ी बुजुर्ग गांव गया था। उसके साथ पत्नी विनीता एवं नौ माह के बेटा शुभम भी थे। वैवाहिक कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार देर रात वह पत्नी को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। विनीता ने गोद में बच्चे को ले रखा था। उनकी बाइक जैसे ही धमना खुर्द मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है राहुल को गंभीर चोट आ गई जबकि विनीता एवं मासूम शुभम को मामूली चोट आई। पुलिस तीनों घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। राहुल की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले ही हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed