फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A grand procession was taken out on the occasion of Maharshi Valmiki Jayanti, receiving a warm welcome at various places.

Jhansi News: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

Tue, 27 Oct 2026 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out on the occasion of Maharshi Valmiki Jayanti, receiving a warm welcome at various places.
नगर में  बाल्मीकि जयंती पर निकलती शोभायात्रा। स्त्रोत मंदिर कमेटी
ललितपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार देर शाम शहर में धार्मिक उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जेल चौराहा स्थित महर्षि वाल्मीकि वाटिका में प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना, हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

यह शोभायात्रा वाल्मीकि वाटिका से शुरू होकर सावरकर चौक, कटरा बाजार, घंटाघर, तुवन मंदिर, स्टेट बैंक चौराहा और पानी की टंकी होते हुए पुनः वाल्मीकि वाटिका पहुंची। मार्ग में झांकियों का भव्य स्वागत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन ने पूजा-अर्चना कर पुष्पवर्षा की। भाजपा नेता डॉ. दीपक चौबे ने भी पुष्पवर्षा कर फल और प्रसाद वितरित किया। सपा की पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, प्रदेश सचिव शत्रुघन यादव, आशीष चौबे, विद्याकांत मालवीय, ब्रजकिशोर चंडालिया, अमित करौसिया और मंजीत करौसिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन

00000000000000000
फोटो-66
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जिलाधिकारी ने किया पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जेल चौराहा स्थित वाल्मीकि मंदिर में मुख्य आयोजन हुआ। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने मंदिर में पूजन-अर्चन कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और रामायण सत्य, धर्म तथा न्याय का मार्ग दिखाते हैं। उनके उपदेश आज भी समाज को जोड़ने और नैतिक समाज बनाने में प्रासंगिक हैं। जिला प्रशासन ने आयोजनों के लिए नोडल अधिकारियों को तैनात किया था। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा भी उपस्थित रहे। जिले के हनुमानगढ़ी मंदिर बिरधा और पशुपतिनाथ महादेव मंदिर देवगढ़ सहित कई स्थलों पर भी आयोजन हुए। इन मंदिरों में रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और दीपदान किया गया। कुछ स्थानों पर आठ, 12 अथवा 24 घंटे तक वाल्मीकि रामायण का पाठ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000000
वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
फोटो 34
ललितपुर। भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा और वाल्मीकि समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई। यह कार्यक्रम नेहरू नगर स्थित दीपक नाहर के आवास पर आयोजित किया गया।
जयंती समारोह की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण भी किया। कार्यक्रम के बाद मिष्ठान और प्रसाद का वितरण किया गया। वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने महर्षि के विचारों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित किया। सभी वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान दीपक घावरी, जितेंद्र शहरदार, मंजीत करौसिया, मनोहर लाल करौसिया, रमेश करौसिया और सचिन नरया सहित कई लोग उपस्थित थे। संवाद

--------------------
मड़ावरा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
फोटो 42
मड़ावरा। सोमवार को नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। रनगांव स्थित वाल्मीकि मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। दोपहर में मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। इसमें घोड़ा-बग्गी पर महर्षि वाल्मीकि का भव्य चित्र स्थापित था। शोभायात्रा डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। यह गिरार तिराहा, डाक बंगला, बैरियर चौराहा और शालाजी मंदिर से होते हुए पुराने बाजार से गुजरी। मोती महाराज मंदिर से वापस वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा संपन्न हुई। डीजे पर भगवान श्रीराम और महर्षि वाल्मीकि के गीत गूंजते रहे, जिन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। इस आयोजन में अध्यक्ष फैलीराम, हरनारायण पटेल, कमलेश माते, विशाल सरपंच, नीलेश, शंकर चौधरी, चंदन, अजय और वीरू सहित कई लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed