फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Vehicle parking will be available at the BKD hostel.

Jhansi News: बीकेडी छात्रावास में होगी वाहनों की पार्किंग

Tue, 27 Oct 2026 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Vehicle parking will be available at the BKD hostel.
बीकेडी कॉलेज में इलाहाबाद झांसी स्नातक चुनाव की मतगणना 
झांसी। प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव की मतगणना के मद्देनजर पार्किंग और डायवर्जन की व्यवस्था तय की गई है। मतगणना स्थल पर आने वाले वाहनों की पार्किंग बीकेडी छात्रावास में होगी। बीकेडी चौराहे पर भीड़ या जाम की स्थिति बनने पर प्रमुख मार्गों से यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

सीओ ट्रैफिक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीकेडी कॉलेज के मुख्य गेट और सड़क पर वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी। यहां से भारी वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। ये प्रतिबंध मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भीड़ बढ़ने या जाम लगने की स्थिति में डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। इसके तहत चित्रा चौराहे से बीकेडी चौराहे की ओर आने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर इलाइट चौराहे और रेलवे स्टेशन की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, इलाइट चौराहे से बीकेडी चौराहे की ओर आने वाले वाहन गोविंद चौराहा और मिनर्वा चौराहे से होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंसल तिराहे से बीकेडी चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। खंडेराव गेट और आशिक तिराहे की ओर से आने वाले वाहनों को भी बीकेडी चौराहे की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed