फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man commits suicide by consuming poison outside his girlfriend's house

Jhansi News: प्रेमिका के घर के बाहर युवक ने जहर खाकर दी जान

Thu, 14 Dec 2023 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Young man commits suicide by consuming poison outside his girlfriend's house
प्रेमिका ने घर आने से कर दिया था मना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मऊरानीपुर थाना इलाके में प्रेमिका से झगड़े के बाद प्रेमी ने उसके घर के बाहर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पांच साल से दोनों साथ रह रहे थे। एक सप्ताह पहले पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। प्रेमिका ने उसे घर आने से मना कर दिया था। इससे वह दुखी रहने लगा था। इसी बीच उसने प्रेमिका के घर के बाहर जहर खाकर जान दे दी।

मऊरानीपुर के ग्राम चितावर निवासी सुरेंद्र सिंह (37) खेतीबाड़ी करता था। उसकी 15 साल पहले शादी हुई थी, लेकिन शादी के एक-डेढ़ महीने बाद ही पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। तकरीबन पांच साल पहले सुरेंद्र के एक विधवा महिला से संबंध बन गए थे। वह अक्सर उसके घर पर ही रहता था। लेकिन, एक सप्ताह पहले दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद प्रेमिका ने सुरेंद्र से साफ कह दिया था कि अब कभी भी उसके घर न आए। इससे वह दुखी रहने लगा था। मंगलवार की रात वह प्रेमिका के घर पहुंचा। उसके घर का दरवाजा लगा हुआ था। कुछ देर बाहर रुकने के बाद सुरेंद्र ने विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने उसे प्रेमिका के घर के बाहर पड़ा देखा। उन्होंने जानकारी परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई लाल सिंह ने बताया कि महिला सुरेंद्र का काफी पैसा हड़प चुकी थी। एक साल पहले सुरेंद्र ने ही महिला की बेटी की शादी की थी। लेनदेन को लेकर दोनों के बीच एक सप्ताह पहले विवाद हुआ था। इससे सुरेंद्र दुखी रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed