फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young man and girl committed suicide in love affair

प्रेम प्रसंग में युवक और युवती ने जान दी

Fri, 04 Mar 2022 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Young man and girl committed suicide in love affair
छतरपुर (झांसी)। जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रनमऊ में बुधवार की शाम को को पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिलने पर सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताया जाता है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। परिजन दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस पर युवती महाशिवरात्रि के दिन घर से चली गई थी। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

लवकुशनगर के बनाफर मोहल्ला निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू अनुरागी (24) और 19 वर्षीय युवती में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती महाशिवरात्रि के दिन घर से चली गई थी। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार की शाम को ग्रामीणों को एक पेड़ पर दोनों के शव दिखाई दिए। इस पर लोगों ने गांववालों को जानकारी दी। गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। गांववालों ने दोनों की पहचान कर ली। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से दोनों के परिजन सदमे में हैं। लोगों का कहना है कि दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे लेकिन परिजन राजी नहीं थे। इस पर दोनों घर से भाग गए थे। बाद में दोनों ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। दोनों के आत्महत्या करने से परिजन भी सदमे में हैं। गुरुवार की शाम को दोनों के शव आने पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रेम प्रसंग में दोनों ने आत्महत्या की है। शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed