फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young lad sucide threatened by threat

धमकी से परेशान युवक ने आग लगाकर दी जान

Thu, 12 Dec 2019 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
young lad sucide threatened by threat
झांसी। मडावरा निवासी एक युवक ने आग लगाकर जान दे दी। परिवार वालों का कहना है कि गांव के ही दो युवक मजदूरी के पैसों के लिए उसे आए दिन धमकाते थे। इसे दुखी होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है। घटना के पीछे बताया जा रहा है कि वह गांव के दो युवकों को गुजरात में एक फैक्टरी में मजदूरी कराने के लिए ले गया था लेकिन वहां पैसा नहीं मिला था। अब वह दोनों उससे मजदूरी के पैसों की मांग करते थे। इसे लेकर विवाद भी होता है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

ललितपुर के गांव मड़ावरा निवासी अर्जुन साहू का बेटा महेश साहू (28) गुजरात में एक कपड़ा फैक्टरी में मजदूरी करता था। पिछले साल वह अपने गांव के दो लोगों को कपड़ा फैक्टरी में मजदूरी कराने ले गया था। बताया जाता है कि फैक्टरी मालिक ने इनकी मजदूरी नहीं दी। जब मजदूरी नहीं मिली तो महेश साहू अपने दोनों साथियों के साथ वापस अपने गांव आ गया था। जिन लोगों को महेश अपने साथ लेकर गया था वह लगातार उससे मजदूरी की मांग कर रहे थे। आए दिन विवाद होता था। महेश के पिता अर्जुन का आरोप है कि 15 दिन पहले दोनोें युवक घर आकर 3500 रुपये ले भी गए थे। इसके बाद भी रुपये मांगे जा रहे थे। मंगलवार की शाम को दोनों ने उसे घर आकर धमकाया था। इससे परेशान होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली। उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकाें ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। बुधवार सुबह उपचार के दौरान महेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed