{"_id":"5dfa7d8a8ebc3e87dc405e13","slug":"young-girl-dedbody-found-jhansi-news-jhs1553491122","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश
झांसी। बुधवार सुबह झांसी- आगरा रेलवे लाइन पर एक युवती की लाश मिली। ट्रेन से गिरकर मौत का अनुमान लगाया है। युवती के शरीर पर घिसटने के कई निशान हैं। सिर में चोटें आने के कारण उसकी जान चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के भी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी संपर्क साधा है।
थाना सीपरी बाजार स्थित आईटीआई रेलवे क्रासिंग के पास मार्निग वॉक पर निकले लोगाें ने एक युवती की लाश ट्रैक किनारे पड़ी देखी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका का शरीर पूरी तरह घिसटा हुआ था। सिर में भी गहरी चोट थी। उसके पास से कुछ भी नहीं मिला, जिससे मौके पर ही उसकी शिनाख्त हो पाती। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि युवती की मौत ट्रेन से गिरकर हुई है। वह काफी देर तक घिसटी है। आसपास निशान भी घिसटने के अंकित थे। युवती सलवार सूट पहने थी। पुलिस ने आसपास के इलाकों मेें भी शिनाख्त कराने के प्रयास किए। देर रात मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।