फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young farmer dies suspiciously on farm in Jhansi

ये क्या हो गया?: हैदराबाद की नौकरी छोड़ गांव में आकर करने लगा खेती, अब ऐसे आई मौत, परिवार को नहीं हो रहा यकीन

Sun, 26 Feb 2023 09:58 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Feb 2023 09:58 PM IST
सार

झांसी में खेत पर युवा किसान की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। युवक हैदराबाद की नौकरी छोड़ गांव में आकर खेती करने लगा था। युवक माता-पिता का इकलौता बेटा  था। 

विज्ञापन
Young farmer dies suspiciously on farm in Jhansi
फाइल फोटो

विस्तार

झांसी के बबीना थाना इलाके के ग्राम मानपुर में खेत पर काम करते समय युवा किसान की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। वह हैदराबाद की नौकरी छोड़ गांव में आकर खेती कर रहा था। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद से परिजनों को बुरा हाल बना हुआ है। 
विज्ञापन


बबीना के ग्राम मानपुर निवासी गणेश राजपूत का पुत्र बृजेंद्र राजपूत (27) पढ़ाई में मेधावी था। चाल साल पहले वह पॉलिटेक्निक का डिप्लोमा हासिल करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने हैदराबाद चला गया था। 
विज्ञापन


कुछ समय तक वह हैदराबाद में रहा। नौकरी में मन नहीं लगने की वजह से वह वापस गांव आकर खेती करने लगा था। शनिवार को वह खेत पर गया हुआ था। वहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन उसे बबीना सीएचसी लेकर भागे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक बृजेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। 


बृजेंद्र का एक बेटा ढाई साल का और दूसरा बेटा महज दो माह का है। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। मौत की खबर सुनने के बाद से पत्नी वंदना बेसुध बनी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed