फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young farmer died due to electrocution

Jhansi: झांसी में करंट लगने से युवा किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 09 Aug 2022 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 01:27 AM IST
सार

झांसी में घर के बाहर हैंडपंप पर नहाने के बाद किसान बिजली के खंभे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Young farmer died due to electrocution
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में करंट लगने से एक युवा किसान की मौत हो गई। युवक घर के बाहर हैंडपंप पर नहाने के बाद बिजली के खंभे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ग्राम पहलगुवां निवासी राघवेंद्र यादव (32) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करते थे। पास के ग्राम परसर में उनकी रिश्ते की चाची की मौत हो गई थी। चाची के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वे वापस अपने गांव लौटे थे। परंपरानुसार वे घर में प्रवेश करने से पहले हैंडपंप पर नहाने चले गए।
विज्ञापन


नहाने के बाद वे घर की ओर जा रहे थे। बारिश की वजह से रास्ते में लगे बिजली के खंभे में करंट आ रहा था। इसी दरम्यान वे खंभे के संपर्क में आ गए। करंट लगने से वे खंभे के पास ही गिर गए। आसपास जमा लोगों ने कपड़ों से बांधकर उन्हें खींचा। ग्रामीण आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर भागे, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघवेंद्र के पिता भगवान सिंह की तकरीबन दस साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार का कमाऊ सदस्य भी था। उसके तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed