फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   young died in road accident

मोटर साइकिल समेत युवक कुएं में गिरा, मौत

Wed, 18 Dec 2019 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
young died in road accident
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में खेत पर इंजन चालू करने गया एक युवक मोटर साइकिल समेत कुएं में गिर गया। दूसरे दिन उसकी चप्पल पानी में उतारते मिलने पर घटना की जानकारी हो सकी। बाद में कुएं के पानी को खाली कर शव व मोटर साइकिल को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

केशवपुर निवासी राजमिस्त्री रामेश्वर अहिरवार पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ कोतवाली क्षेत्र के पंचवटी क्षेत्र में मकान बनाकर रहने लगे हैं। उनके तीन पुत्र जितेंद्र, धर्मेंद्र व सचिन हैं। सोमवार की सुबह करीब दस बजे दूसरे नंबर के पुत्र धर्मेंद्र केशवपुर में अपने खेत पर सिंचाई के लिए इंजन चालू करने गया था। इंजन चालू करने के बाद वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी के पास से बनी पगडंडी पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, इससे वह बाइक समेत कुएं में जा गिरा।
विज्ञापन

इधर, वह जब कई घंटों तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। मोबाइल भी बंद जा रहा था। देर रात तक परिजनों ने उसकी हर संभव जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह दोबारा परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन जब उसे खेत पर तलाश रहे थे, तभी छोटे भाई सचिन को उसकी चप्पल पानी में उतरते दिख गई। इस बात का शोर होने पर मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई। बाद में तीन इंजनों की मदद से कुएं के पानी को निकालना शुरू किया गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद कुआं खाली हो गया। बाइक के नीचे शव दबा पड़ा था। बाद में चारपाई की मदद से शव और बाइक को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के उपरांत पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों के अनुसार डेढ़ साल पहले ही धर्मेंद्र की शादी निवाड़ी क्षेत्र के चुरारा गांव में हुई थी। उसका चार महीने का बच्चा कृष्णा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed