फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Young children in Balvatikas will now hone their skills through play.

Jhansi News: बालवाटिकाओं में अब खेल-खेल में निखरेंगे नौनिहाल

Sun, 30 Aug 2026 01:52 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 30 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Young children in Balvatikas will now hone their skills through play.
ललितपुर। जनपद की बाल वाटिकाओं में अब बच्चे स्वच्छता और रचनात्मकता सीखेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य, भाषा, गणित और सृजनात्मक विकास को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। इसके लिए बाल वाटिकाओं में नियमित रूप से माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शासन के निर्देश पर जनपद में इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 1,124 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जिनमें तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के करीब 50 से 55 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें 200 से अधिक बालवाटिकाएं भी शामिल हैं। बालवाटिकाओं में पंजीकृत बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए तैयार किया जाता है, जहां खेल-खेल में पढ़ाई कराई जाती है। बच्चों को अक्षर ज्ञान, गिनती, रंगों और आकारों की पहचान के साथ भाषा और गणित की शुरुआती शिक्षा दी जाती है।
विज्ञापन

अब तीन से छह वर्ष के बच्चों के नामांकन, सुविधाओं के विस्तार और बहुमुखी विकास के लिए प्रतिमाह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम होगा। इसमें स्वास्थ्य, सुरक्षित आदतें, घर पर कला व रचनात्मक गतिविधियों से विकास, त्योहारों से सीखने और मौसम के अनुसार दिनचर्या की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, दैनिक जीवन में गणित की समझ, भावनात्मक जुड़ाव, भाषा विकास, कहानी-गीत, ज्ञानेंद्रियों से सीखने और कक्षा एक की औपचारिक तैयारी जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक, नोडल शिक्षक, ईसीसीई एजुकेटर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिलकर करेंगे। यह आयोजन प्रतिमाह एक निर्धारित दिन पर होगा। बीएसए रत्नेश कुमार ने बताया कि शासन के आदेशानुसार बालवाटिकाओं में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed