फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   You were unmatched in the world, man was unmatched, the saint of Sabarmati, you did wonders...

दुनियां में तू बेजोड़ था इंसान बेमिसाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल...

Sun, 03 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
You were unmatched in the world, man was unmatched, the saint of Sabarmati, you did wonders...
झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शनिवार को जिले में जगह-जगह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सभी सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए लोगों ने संकल्प लिया। इस अवसर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने को कहा। प्रदेश सरकार की विकासपरक योजनाओं और प्रदेश हित में किए गए कार्यों से लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में कमिश्नर अजय शंकर पांडेय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। उन्होंने सभी से सत्य और अहिंसा को आत्मसात करने का संकल्प लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी शिवहरी मीना ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। एसपी ग्रामीण नेपाल सिंह ने कार्यालय के सभी कर्मचारियों को कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। पुलिस लाइन आवासीय कॉलोनी में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले वामा सारथी की रेेंज अध्यक्ष डॉ. सुमन पुनिया ने ओपन जिम का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का आयोजन वामा सारथी की अध्यक्ष दीक्षा मीना के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर पुलिस परिवार की महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए वेद राम ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को सभी से साझा किया। यहां सभी खंड शिक्षाधिकारी, परियोजना अधिकारी समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed