फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   You not diserve moral rules

आपने नैतिक धर्म न निभाया, इसलिए हमने नहीं बुलाया

Tue, 03 Nov 2020 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
You not diserve moral rules
झांसी। महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के कार्यक्रम में सदर विधायक और महापौर को नहीं बुलाने का मामला सोमवार को गर्माया। इसे लेकर नगर निगम के महापौर कक्ष में सफाई मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल और सदर विधायक और महापौर के बीच वार्ता हुई। इस दौरान विधायक ने सफाई कर्मचारियों के सारे गिले शिकवे दूर किए। इस दौरान पार्षद और सफाई हवलदार के बीच हुए विवाद का भी समाधान किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम परिसर में शनिवार को हुए महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के दौरान सदर विधायक और महापौर को आमंत्रित नहीं किया गया था। इसे लेकर नगर निगम में चर्चा का आलम रहा। सोमवार को सदर विधायक रवि शर्मा ने सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल और उनके प्रतिनिधिमंडल को महापौर कक्ष में बुलाया। जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने बताया कि सदर विधायक ने समारोह में न बुलाने का कारण पूछा। इस पर सफाई कर्मचारियों ने कहा कि 29 सितंबर को जब हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन हो रहा था, तो महापौर और सदर विधायक उपेक्षा कर कार में बैठकर चले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा सात मार्च 2019 को भी सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान भी सदर विधायक ने उपेक्षा की। इसे लेकर संघ ने कार्यक्रम में न बुलाने का निर्णय लिया था। बैठक के दौरान विधायक ने सफाई कर्मचारियों को समझाकर सारे गिले शिकवे दूर किए। इस दौरान पार्षद संजय राजपूत और सफाई हवलदार के बीच चल रहे विवाद का भी समाधान किया गया। इस मौके पर सियाराम महरौलिया, कुंदनलाल नेताजी, मुन्नलाल करौसिया, सुभाष माते, सुरेश ठेकेदार, कैलाश खरे, नरेश डागौर, रामजीसरन करौसिया, राकेश करौसिया, संजय पहलवान, महेश पहलवान, जितेंद्र आगवान, कुलदीप पहलवान, प्रमोद, ओमप्रकाश बड़े समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed