{"_id":"97152f0daf86b0172b24b5009c6962ac","slug":"yojnao-ke-kriyanvayan-me-shithilta-bardasht-nahi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं
झांसी / ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के प्रमुख सचिव (हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग) संजीव कुमार मित्तल ने कहा
विज्ञापन
कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विभागीय अधिकारी सभी योजनाओं का समय - समय पर अनुश्रवण अवश्य करें, ताकि
कार्य समय पर पूर्ण हों और इसका आम जनमानस को लाभ मिले। यह निर्देश
उन्होंने बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षा में दिए।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में प्रमुख सचिव /जिले के नोडल अधिकारी ने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्रामों के संतृप्तीकरण में गति लाई जाए। वर्ष 2015 - 16 में चिह्नित ग्रामों की कार्ययोजना तैयार कर ली जाए। धनराशि प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर लें। सभी समग्र ग्रामों को विद्युतीकरण समेत अन्य योजनाओं से मार्च 2016 तक संतृप्त कर लें। उन्होंने कहा कि प्राय: ऐसा देखा गया है कि लाखों रुपये की लागत से तैयार भवन सालों हस्तांतरित नहीं हो पाते हैं, जिनसे उनका उपयोग नहीं हो पाता है। तैयार भवनों को तत्काल हस्तांतरित किया जाए। खासतौर पर विद्यालयों को, ताकि शिक्षण कार्य प्रारंभ हो सके।
प्रमुख सचिव ने कहा कि पचास लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं के निर्माण पर विशेष सतर्कता बरती जाए। प्राप्त धन को चरणबद्ध व्यय किया जाए। बजट के दस प्रतिशत अवशेष रहने पर शासन को मांग पत्र प्रेषित कर दिया जाए। शासन में अनुपूरक बजट पेश होना है, अत: सभी संस्थाएं धनराशि की डिमांड प्रेषित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सड़क व संपर्क निर्माण कार्य में बरसात खत्म होते ही तेजी लाई जाए। धनराशि की आवश्यकता होने पर मांग पत्र प्रेषित किया जाए।
इस दौरान वर्ष 2013 - 14, 2014 - 15 व 2015 - 16 के लोहिया ग्रामों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। पेंशन योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि लोहिया ग्रामों में अतिरिक्त कैंप आयोजित किए जाएं। पेंशन प्रकरणों के सत्यापन कार्य में तेजी लाई जाए। लोहिया ग्रामों में विद्युतीकरण भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। बैठक में छात्रवृत्ति की भी समीक्षा हुई।
इस मौके पर जिलाधिकारी अनुराग यादव, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, डीडी कृषि डा. यू पी सिंह, एसडीएम यू पी सिंह, भगवान शरण, श्रीराम यादव, पूनम निगम, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई मृत्युंजय कुमार, पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता ए के जैन आदि मौजूद रहे।
प्रमुख सचिव ने सड़क पाई ओके
झांसी। बुधवार को झांसी दौरे पर आए प्रमुख सचिव (हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग) संजीव कुमार मित्तल ने बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईईटी) में निर्माणाधीन महिला हॉस्टल व झांसी - मवईगिर्द मार्ग के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता संबंधी दिशा निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव बीआईईटी पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद बनाए जा रहे दो सौ की क्षमता वाले कल्पना चावला महिला हास्टल का निरीक्षण किया। कार्य पर उन्होंने संतोष जताया। साथ ही वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान आवास विकास परिषद के परियोजना प्रबंधक हरीशंकर शर्मा ने बताया कि छात्रावास के निर्माण के लिए 484 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है, जिसके सापेक्ष 468 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। कार्य 31 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
तदुपरांत, प्रमुख सचिव ने उत्तर प्रदेश व्यापार विकास निधि योजना के अंतर्गत किए जा रहे झांसी - मवईगिर्द मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य को देखा। गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ए के जैन ने बताया कि उक्त कार्य के लिए 1284 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त है। शेष धनराशि की मांग के लिए पत्र भेजा गया है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार, बीआईईटी के निदेशक प्रो. मनोज कुमार गुप्ता, ए के निगम, गिरिजा शंकर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।