फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yogi Upset BKD polytecnic cand

पॉलिटेक्निक और बीकेडी कांड पर योगी ने जताई नाराजगी

Thu, 11 Mar 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Yogi Upset BKD polytecnic cand
झांसी। पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और बुंदेलखंड कॉलेज में एक छात्र व छात्रा की हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अफसरों को ताकीद देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति चुस्त रखें। इसमें ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान योगी ने आपराधिक घटनाओं व उन पर हुई कार्रवाई की सिलसिलेवार ढंग से जानकारी ली थी।
विज्ञापन

अक्तूबर माह में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के बॉयज छात्रावास में छात्रों ने एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जबकि, फरवरी माह में बुंदेलखंड महाविद्यालय के एक छात्र ने कक्षा में पहले अपने सहपाठी और बाद में एक छात्रा के घर जाकर उसकी सरेआम हत्या कर दी थी। मंगलवार को मंडल की कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान इन दोनों घटनाओं पर मुख्यमंत्री की भृकुटी तनी रही। अफसरों से उन्होंने दोनों घटनाओं के बाद की पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं के आरोपियों को घटना के चंद घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि, बीकेडी के डबल मर्डर के आरोपी को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। सभी आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने झांसी को सेफ सिटी बनाने का प्रस्ताव भेजने को कहा। सीएम ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए जाने से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed