{"_id":"664544c067641664490411ba","slug":"yogi-reached-out-to-the-backward-classes-by-taking-mp-cm-mohan-yadav-along-with-him-jhansi-news-c-11-1-jhs1006-316079-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: एमपी के सीएम मोहन यादव को साथ लेकर पिछड़ा वर्ग को भी साध गए योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: एमपी के सीएम मोहन यादव को साथ लेकर पिछड़ा वर्ग को भी साध गए योगी
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को झांसी में रोड शो किया। रोड शो में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी रहे। इस दौरान न सिर्फ ध्रुवीकरण के तीर चले बल्कि माहाैल भी भगवामय रहा। एमपी के सीएम मोहन यादव को साथ रखकर योगी ने पिछड़ा वर्ग को साधने का भी काम किया।
झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पर अनुराग शर्मा को भाजपा ने फिर उतारा है। चूंकि इस सीट पर ब्राह्मण और पिछड़ा वर्ग की बहुलता है। इसलिए सभी दल इस समीकरण को ध्यान में रखकर चुनावी रणनीति बना रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने भी मतदान से पांच दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोड शो कराया। इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी साथ रहे। इससे पिछड़ा वर्ग को भी साधने के संकेत हैं। रोड शो का मार्ग आबादी क्षेत्रों से रहा। मंदिर से शुरू होने के बाद रोड शो में लोग जुड़ते गए और लंबा काफिला बन गया। काफी लोग छतों पर चढ़कर पुष्प वर्षा कर रहे थे। साथ ही लोगों ने घरों में साउंड सिस्टम लगाए थे जिन पर धार्मिक गाने गूंज रहे थे।