फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yogi Reached datiya worship maa pitambara

मां पीतांबरा का आशीर्वाद लेकर महोबा के लिए रवाना हुए योगी

Thu, 11 Mar 2021 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Yogi Reached datiya worship maa pitambara
झांसी। बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को झांसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रात्रि विश्राम के बाद बुधवार की सुबह दतिया गए और वहां मां पीतांबरा की पूजा अर्चना करने के बाद महोबा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मंगलवार को पहले जालौन, उसके बाद ललितपुर और बाद में झांसी आए थे। यहां उन्होंने जनसभा संबोधित की थी। साथ ही विकास की 45 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया था। इसके अलावा दो परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया था। रात्रि विश्राम झांसी में सर्किट हाउस में किया था। बुधवार की सुबह योगी सुबह 7.30 बजे जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ दतिया के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

यहां उन्होंने मां पीतांबरा के दर्शन किए और शिवजी का अभिषेक किया। कुछ देर दतिया के सर्किट हाउस में रुकने के बाद सुबह 9.05 बजे महोबा के लिए रवाना हो गए। महोबा में उन्होंने अर्जुन सहायक व लहचूरा बांध परियोजना का निरीक्षण किया। यहां से चित्रकूट पहुंचकर रसिन बांध और चिल्लीमल बांध का लोकार्पण किया। बाद में बांदा पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास व निरीक्षण किया। साथ ही विकास एवं मंडलीय कानून व्यवस्था की समीक्षा की। शाम को वे बांदा से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed