फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yogi ask would not fail kanoon system

योजनाओं का जाना हाल, कहा बिगड़ने न पाए कानून व्यवस्था

Wed, 10 Mar 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Yogi ask would not fail kanoon system
झांसी। मंगलवार को झांसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की भी समीक्षा की। कहा कानून व्यवस्था किसी हाल में बिगड़ने न पाए। कमिश्नरी सभागार में शाम को लगभग ढाई घंटे चली बैठक में सीएम ने जनप्रतिनिधियों व अफसरों के साथ विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की और दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी का रजिस्ट्रेशन बढ़ाएं, इससे व्यापारियों को लाभ होगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि जीएसटी वसूली करने वाले कारोबारी उसे सरकारी खाते में भी नियमित रूप से जमा करें। इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जाए। परिषदीय स्कूलों की कायाकल्प योजना की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि विद्यालयों की पानी टंकी में कुछ टोंटी नीची भी लगाई जाएं, ताकि छोटे बच्चे भी आसानी से पानी पी सकें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कोटे की दुकानों का आवंटन प्राथमिकता के आधार पर स्वयं सहायता समूहों को किया जाए। स्मार्ट सिटी के कामों में और भी तेजी लाई जाए। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई हो तथा सड़कों पर अतिक्रमण न जमने दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर किसी भी दशा में शिथिलता न बरती जाए। आईजीआरएस हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने वाले शिकायकर्ताओं को संतुष्ट किया जाए। शिल्प हाट की समीक्षा करते हुए सीएम ने कहा कि इसे लखनऊ की अवध शिल्पहाट की तर्ज पर विकसित किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा सीएम ने कहा कि प्रदेश की कई शहर सेफ सिटी हैं, उसी तर्ज पर झांसी को भी बनाया जाए। ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इससे अपराधों पर तो नियंत्रण होगा ही, अपराधियों को पकड़ना भी आसान होगा। हर आपराधिक वारदात पर पुलिस तत्परता से कार्रवाई करे। जल जीवन मिशन के तहत तैयार की जा रही हर घर जल योजना व पानी से जुड़ीं अन्य परियोजनाओं की लगातार मॉनीटरिंग की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed