{"_id":"5818ef154f1c1bad314368e1","slug":"years-attack-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालों पर हमला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालों पर हमला, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo
डूडी गांव में बबूल का पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में बहनोई ने अपने दो भाइयों के साथ मिलकर अपने सालों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एक साले की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साला गंभीर रूप से घायल हो गया।
डुडी गांव निवासी बुदुपाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बजे उसके पुत्र भूरेपाल और मोटा हार मौजे पर स्थित अपने खेत में काम करने गए थे। वे गोटी सिंह के खेत की मेड़ पर लगे बबूल के पेड़ से बाड़ लगाने के लिए झक्कड़ काट रहे थे। इसपर पास में खेती करने वाले बहनोई राकेश पाल व उनके दो भाई सर्वेश पाल, शिवपाल निवासी ग्राम गोकुल विवाद करने लगे। तीनों ने मिलकर दोनों सालों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे भूरेपाल (26 वर्ष) की गर्दन में कुल्हाड़ी लगने पर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कल्लू पाल (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। कल्लू को झांसी मेडिकल कालेज भिजवाया। पुलिस ने राकेश पाल, सर्वेश पाल, शिवपाल के खिलाफ धारा 302, 307, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर हमलावरों की तलाश प्रारंभ कर दी है।