फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Yashpal, son of former MP trapped after distributing cricket kit

क्रिकेट किट बांटकर फंसे पूर्व सांसद के पुत्र यशपाल

Wed, 12 Jan 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Yashpal, son of former MP trapped after distributing cricket kit
झांसी। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के पुत्र यशपाल यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में बरुआसागर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। विभिन्न मैचों में क्रिकेट किट बांटने पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जिले में विस चुनाव को लेकर लागू की गई आदर्श आचार संहिता का जिले में नेता जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। सोमवार को भाजपा और सपा की प्रचार सामग्री और झंडा लगाकर दौड़ रही गाड़ियों के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को पूर्व सांसद के पुत्र यशपाल के खिलाफ आचार संहिता की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

नया सबेरा ट्रस्ट के बैनर तले यशपाल सिंह यादव की ओर से मंगलवार को बरुआसागर, बरुआसागर रेंजर, गली ब्वाय, अंबेडकर क्रिकेट क्लब, ताल रमन्ना, तिलेथा कला, खजरा, आरपीआर महाविद्यालय क्रिकेट टीम, जय अंचल माता, सबका मालिक एक क्रिकेट क्लब, वीरांगना लक्ष्मीबाई महिला क्रिकेट टीम, आजाद क्रिकेट क्लब सिमरिया, गणेशगढ़, मथनपुरा, डागोर पटियाला, बनगुवां, तेंदोल, फुटेरा, जराय का मठ, जरवौं, बरेठी, बरुआसागर नगर पालिका, तेंदोल अंजनी माता समेत अन्य ग्राम सभाओं में क्रिकेट किट का वितरण किया गया। क्रिकेट किट वितरण के दौरान पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल के पुत्र यशपाल सिंह खुद भी मौजूद थे। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गईं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद पुलिस ने यशपाल के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरुआसागर प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय के मुताबिक आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed