{"_id":"5c02e9b0bdec22419b5de39b","slug":"wrong-ecg-report-given-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज ने लगाया गलत ईसीजी रिपोर्ट देने का आरोप, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज ने लगाया गलत ईसीजी रिपोर्ट देने का आरोप, कार्रवाई की मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
medical colege jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में इलाज कराने गए मरीज ने ईसीजी की गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाया है। मरीज का आरोप है कि गलत रिपोर्ट को देखकर जो दवा डॉक्टर ने दिखी उसको खाने के बाद हालत बिगड़ गई। प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने कहा कि ईसीजी की मशीन उल्टी रखने की वजह से रिपोर्ट गलत आई है। मरीज ने कार्रवाई की मांग की है।
आईटीआई निवासी ओमनारायण ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सांस फूलने पर 31 अक्टूबर को उन्होंने जिला अस्पताल की ओपीडी में डाक्टर को दिखाया था। डॉक्टर ने उन्हें ईसीजी जांच कराने को कहा था। जांच कराने के बाद रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाई तो उन्होंने दवा लिख दी। दवा खाने पर मरीज की हालत बिगड़ गई और ब्लड प्रेशर लो होता चला गया।
ज्यादा हालत बिगड़ने पर प्राईवेट डाक्टर के दिखाया तो उन्होंने कहा कि ईसीजी मशीन उल्टी होने के कारण ही गलत रिपोर्ट आई है। ओमनारायण ने अस्पताल प्रशासन से गलत जांच करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएमसए डॉ. बीके गुप्ता का कहना है कि उन्हें अभी ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। मरीज पर्चों के साथ आकर उनसे मिले। फिर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो महीने से नहीं मिली जांच रिपोर्ट
झांसी। शहर निवासी अनिल वर्मा ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में बायोप्सी की जांच 26 सितंबर 2018 को कराई थी। उनका आरोप है कि दो महीने बीतने के बावजूद अब तक उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। वह तीन-चार बार लैब जाकर जांच के संबंध में पूछताछ भी कर चुके हैं। वहीं, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. डीनाथ का कहना है कि मरीज सीधे आकर उनसे मिले। समस्या का तुरंत निस्तारण किया जाएगा।