फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   WR United captured the trophy by winning the final match

फाइनल मुकाबला जीतकर डब्लूआर संयुक्त ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

Sun, 13 Mar 2022 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
WR United captured the trophy by winning the final match
झांसी। वैगन मरम्मत कारखाना की खेलकूद समिति द्वारा कारखाने के पूर्व बल्लेबाज स्वर्गीय मेहरा की याद में एसटीसी मैदान पर आयोजित अंतर शॉप 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को प्रगति संयुक्त और डब्लूआर संयुक्त टीमों के बीच खेला गया। जिसमें डब्लूआर संयुक्त की टीम ने 70 रनों से मुकाबला जीतकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। मैच के दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक आरडी मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डब्लूआर संयुक्त की टीम ने 202 रन बनाए। जिसमें बल्लेबाज लकी ने 17 चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन बनाए। प्रगति संयुक्त की ओर से गेंदबाज अनिल कुमार ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में प्रगति संयुक्त की पूरी टीम 132 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। डब्लूआर संयुक्त की ओर से गेंदबाज सचिन ने चार और मनीष ने तीन विकेट लिए। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्रदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं प्रतियोगिता में 124 रन व चार विकेट लेने पर प्रदीप सिंह को मैन ऑफ द सिरीज खिताब से भी नवाजा गया। मैच के दौरान जेपी सिंह और जितेंद्र शर्मा निर्णायक रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर सहायक कार्य प्रबंधक अनिल अवस्थी, सहायक कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार मीना, निरीक्षक रेल सुरक्षा बल जीपी मीना, खेलकूद सचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष खेलकूद समिति स्वर्ग सिंह, क्रिकेट सचिव अमित कुमार थापक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य कल्याण निरीक्षक अतुल अग्रवाल ने व आभार खेलकूद अधिकारी सुमित कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed