फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ... Would not the dark shadow of the Festival of Lights

...ताकि रोशनी के त्योहार पर न पड़े अंधेरे का साया

Tue, 25 Oct 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
 ... Would not the dark shadow of the Festival of Lights
diwali news - फोटो : demo
प्रकाश पर्व दीपावली पर अंधेरे की छाया भी न पड़े, इसके लिए बिजली विभाग चाक चौबंद बंदोबस्त करने में जुटा हुआ है। लाइनों की मेंटेनेंस का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा सब स्टेशनों पर भी उपकरणों को दुरुस्त किया जा रहा है। इन कामों के चलते विभाग को सोमवार को कई बार विद्युतापूर्ति बंद भी करनी पड़ी।
विज्ञापन

विद्युत पावर कारपोरेशन ने बुंदेलखंड के शहरी क्षेत्रों को 20 घंटे व ग्रामीण इलाकों में 16 से 18 घंटे बिजली देने के आदेश दे रखे हैं। साथ ही विभाग दीपावली पर्व पर 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक 24 घंटे बिजली देने की तैयारी कर रहा है। इस व्यवस्था में फाल्ट परेशानी का कारण न बनें, इस बात का ध्यान रखकर मेंटेनेंस काम जोरों पर किया जा रहा है। सोमवार को जेल चौराहा, मुन्नालाल, सूती मिल, उन्नाव गेट, मेडिकल, पुलिया नंबर नौ, सीपरी बाजार, गल्ला मंडी, हंसारी, प्रेमनगर, नंदनपुरा व रानी महल सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में मेंटेनेंस काम चलता रहा। इस दौरान विद्युत कर्मचारी तारों से टकरा रहीं पेड़ की डालियों को काटने, तार कसने, ट्रांसफार्मर की कमियां दूर करने, जंपर कसने जैसे काम करते रहे। इससे दिन भर बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, शाम सात बजे से रात नौ बजे तक ट्रांसफार्मरों पर लोड की जांच की गई। खासकर उन ट्रांसफार्मरों पर अधिक गौर किया गया जो बाजारों से जुड़े हुए हैं। जिन ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक पाया गया, उनमें बैलेंस बनाने के लिए मंगलवार को दिन के समय काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार रहे परेशान
सोमवार को इमरजेंसी कटौती व मेंटेनेंस के कारण बिजली व्यवस्था पटरी से उतरी रही। इसका असर आम लोगों के अलावा इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर पड़ा। समय पर पानी की टंकियां नहीं भर पाने के कारण कई क्षेत्रों में एक ही समय जलापूर्ति हो सकी।

स्ट्रीट लाइट के जरिये हो रही बिजली चोरी
झांसी। विद्युत मीटर से चोरी के रास्ते बंद होने पर अब लोगों ने स्ट्रीट लाइट के जरिये नया तरीका निकाल लिया है। ऐसे मामले सामने आने के बाद विभाग ने निगरानी तेज कर दी है।
पिछल दिनों विद्युत टीम ने जेल कारागार के सामने स्थित गोस्वामी कॉलोनी में एक उपभोक्ता को उसके घर के ऊपर लगी स्ट्रीट लाइट से बिजली चोरी करते पकड़ा था। साथ ही तीन लोग कॉलोनी में बने मंदिर में जा रही केबल में कट लगाकर बिजली चोरी करते पाए गए थे। इसके बाद यह बात सामने आई कि महानगर में तमाम ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने पास में विद्युत खंभा न होने पर अपने घर के ऊपर ही सरकारी स्ट्रीट लगवा रखी है। इनमें कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जो रात होते ही स्ट्रीट लाइट की केबल में कट लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं। इसके बाद हरकत में आए विद्युत अधिकारियों ने अब सबस्टेशन पर तैनात कर्मचारियों व मीटर रीडरों से ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार करने को कहा है, जिन्होंने अपने घरों पर स्ट्रीट लाइट लगवा रखी है। इसके बाद ऐसी स्ट्रीट लाइटों के खंभे से कनेक्शन काट दिए जाएंगे, जो लोगों की घरों के ऊपर लगी हुई हैं।


‘ऐसी सभी स्ट्रीट लाइनों के कनेक्शन काटे जाएंगे, जो लोगों की छतों पर लगी हैं। अगर जांच के दौरान कोई उपभोक्ता स्ट्रीट लाइट की केबल से बिजली चोरी करते पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। साथ ही नगर निगम को पत्र लिखा जा रहा है कि वे सिर्फ खंभों पर ही स्ट्रीट लाइट लगाए।’
राकेश कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed