{"_id":"574f36684f1c1b7d2810b35c","slug":"would-be-the-prison-black-market-pulse","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल की कालाबाजारी की तो होगी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल की कालाबाजारी की तो होगी जेल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
dal image, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दिनों-दिन बढ़ रही अरहर की दाल एवं अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों को थामने एवं स्टॉक कर कालाबाजारी करने वालाें के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी ने सात सदस्यीय निगरानी समिति का गठन कर कालाबाजारी करने वालों को जेल भेजने के विशेष अधिकारी भी दे दिए हैं। इस समिति को व्यापारियों, कमीशन एजेंटों का स्टॉक चेक करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कैंप कार्यालय में आयोजित एक बैठक में सात सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया। इसमें स्वयं जिलाधिकारी अध्यक्ष रहेंगे इसके अलावा जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सचिव मंडी समिति, वरिष्ठ कृषि विपणन निरीक्षण, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।
उन्होंने सभी प्रकार की दालों का स्टॉक भी निर्धारित किया। फुटकर विक्रेता 50 कुंतल, थोक विक्रेता व कमीशन एजेंट 1500 कुंतल एवं विनिर्माता तीस दन में उत्पादन क्षमता के समुतुल्य स्टॉक रख सकता है। उन्होेंने कहा कि समिति समय-समय पर अथवा शिकायत मिलने पर स्टॉक का निरीक्षण करेगी और अधिक स्टॉक पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी। समिति द्वारा आवश्यक वस्तुएं जैसे अरहर व अन्य दालों, चावल, गेहूं, खाद्य तेल, आल,ू प्याज, टमाटर आदि की जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने सचिव कृषि मंडी उत्पादन समिति को निर्देशित किया कि वह उक्त वस्तुओं के बाजार भाव एवं उपलब्धता की जानकारी साप्ताहिक रूप से जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की सूचना अपर जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417618 एवं जिलापूर्ति अधिकारी के मोबाइल 8765221023 पर कोई भी व्यक्ति दे सकता है।