फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   World Music Day: Music improves mood, medicine has a good effect

विश्व संगीत दिवस : संगीत से मनोभाव होता है अच्छा, दवा का होता है अच्छा असर

Sat, 21 Jun 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
World Music Day: Music improves mood, medicine has a good effect

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मद्धम संगीत की रोगियों का मनोभाव अच्छा रहता है। मन बीमारी के कष्ट से संगीत की ओर रमता है। इससे भर्ती रोगियों को दी जा रही दवाओं का अच्छा असर होता है। यह बात कई शोध और अध्ययन से सामने आई, जिसके चलते जिला अस्पताल में म्यूजिक सिस्टम लगाकर मद्धम संगीत की व्यवस्था की गई है।




जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. प्रमोद कटियार ने ओपीडी व वार्डों में रोगियों के लिए म्यूजिक सिस्टम लगाया गया है। म्यूजिक सिस्टम लगने के बाद काफी अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। स्थिति यह है कि परिजनों के जाने के बाद रोगी व्याकुल नहीं होता। वह बेड पर लेटे-लेटे बड़े आनंद से संगीत सुनता रहता है। जिसकी वजह से भर्ती रोगियों को दी जाने वाली दवा का अच्छा असर देखने को मिल रहा है। यही नहीं, तीमारदार भी लगातार एक-दूसरे से बात करने की अपेक्षा संगीत की धुन सुनते रहते हैं।
विज्ञापन






- ये होते हैं फायदे

0- शोधों से पता चला है कि संगीत रोगियों में दर्द होने की धारणा काफी कम कर सकता है।



0- संगीत से हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर कम होता है। इससे तनाव का स्तर कम होता है।

0- मद्धम संगीत से हृदय गति व रक्तचाप सही रहता है। उच्च रक्तचाप में फायदेमंद हो सकता है।



0- संगीत मूड को बेहतर बनाने व अवसाद के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

0- कुछ शोध से पता चला है कि संगीत से याददाश्त में सुधार हो सकता है।



0-संगीत से नींद की सुधार होता है। अनिद्रा से परेशान लोगों को राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed