फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   World class sports complex will be built in Jhansi, coaches will also be deployed

Jhansi News: झांसी में बनेगा विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, कोच भी होंगे तैनात

Fri, 29 Dec 2023 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
World class sports complex will be built in Jhansi, coaches will also be deployed
- औपचारिकताएं हुईं पूरी, जल्द शुरू होगा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनने जा रहा है। झांसी क्लब के खाली पड़े परिसर में झांसी विकास प्राधिकरण इसका निर्माण करने जा रहा है। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर लीं गईं हैं। जल्द ही मौके पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की नगरी झांसी में खेल संसाधनों में एक और बढ़ोतरी होने जा रही है। झांसी विकास प्राधिकरण यहां विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने जा रहा है। इसका निर्माण कचहरी के पीछे स्थित झांसी क्लब की खाली पड़ी एक एकड़ से अधिक भूमि पर किया जाएगा। इस पर जेडीए 17 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करेगा। जेडीए की ओर से इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जनवरी माह में मौके पर काम शुरू होने की संभावना है और अगले एक साल में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रशिक्षण देने के लिए अनुभवी और अपने-अपने खेलों के विशेषज्ञ कोच तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

0000000
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में यह होंगी सुविधाएं
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इंडोर गेम्स बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉस्केटवॉल, वालीबाल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग व जिम्नास्टिक के अलग-अलग कोर्ट बनाए जाएंगे। शतरंज और कैरम जैसे खेलों की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा इसमें अलग से योगा केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा कराटे, मार्शल आर्ट सिखाने की भी व्यवस्था की जाएगी। वाहनों को खड़ा करने के लिए अलग से पार्किंग बनाई जाएगी। साथ ही शौचालय, पेयजल आदि जैसी व्यवस्थाएं भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
फोटो----
झांसी में बनने वाला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स विश्वस्तरीय होगा। इसमें अनुभवी व विशेषज्ञ कोचों की तैनाती की जाएगी। निर्माण से जुड़ीं सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। मौके पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष-झांसी विकास प्राधिकरण

0000000
पहला निजी विश्वविद्यालय खुलेगा
झांसी। वर्तमान में झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय व रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय हैं, लेकिन अब एक निजी विश्वविद्यालय भी खुलने जा रहा है। इसका निर्माण ग्वालियर रोड पर अंबावाय में 50 एकड़ भूमि पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय का निर्माण पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। उद्यमी मित्र दिनेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए एमओयू साइन हो चुका है। फाइल शासन स्तर पर पहुंच चुकी है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की संभावना है। इसके बन जाने से दो सौ से अधिक लोगों को सीधे तौर पर रोजगार हासिल होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed