फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Working proof in basic school

बेसिक के स्कूलों में कार्यों का सत्यापन करेगा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय

Wed, 16 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Working proof in basic school
झांसी। झांसी, ललितपुर और जालौन में बेसिक के स्कू लों में हुए सरकारी कार्यों एवं अधिकारियों द्वारा की गई जांचों का सत्यापन अब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय करेगा। मूल्यांकन एवं सत्यापन का कार्य 15 सितंबर से शुरू करने के निर्देश है। रिपोर्ट सीधे राज्य परियोजना कार्यालय में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा समय - समय पर निरीक्षण किए जाते है। लेकिन कई बार कमियां निकलने के बाद भी कार्रवाई कागजों में सिमट कर रह जाती है। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने निरीक्षणों एवं कार्रवाईयों की हकीकतों को जांचने के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी है। विश्वविद्यालय द्वारा बालिका शिक्षा, गुणवत्ता एवं प्रशिक्षण, निर्माण कार्य, मध्याह्न भोजन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों, विद्यालय बंद होने के कारण संबंधित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय द्वारा किए कार्य, जनपद में कस्तूरबा विद्यालयों, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों, बीएसए दफ्तर, जिला समन्वयकों के पटल का सत्यापन एवं मूल्यांकन किया जाएगा। एडी बेसिक गंगा सिंह राजपूत ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर सत्यापन कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed