फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Working is not doing company after that has budget

बजट होने के बाद भी खर्च नहीं कर रहीं निर्माण इकाइयां, एक्सईएन का वेतन रोका

Sun, 27 Sep 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Working is not doing company after that has budget
झांसी। निर्माण इकाई के पास बजट होने के बावजूद वह उससे काम नहीं करा रहीं हैं। इसकी पोल शनिवार को डीएम की समीक्षा बैठक के दौरान खुली। यूपीसिडको, जिपं, पैकपेड समेत कई एजेंसियों को बजट आवंटित कर दिया गया लेकिन, कई महीने बाद भी उन्होंने एक पाई खर्च नहीं की। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए यूपीसिडको के एक्सईएन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने शनिवार को विकास भवन सभागार में निर्माण इकाईयों के कार्यों की समीक्षा की। जिला पंचायत विभाग की ओर से 14 नई सड़कों के काम शुरू न होने पर नाराजगी जताई। जिपं की ओर से 2.78 किमी सड़क के लिए 2.08 करोड़ रुपये मिल चुके लेकिन उसने काम ही नहीं शुरू कराया। इसी तरह यूपीसिडको को 17 कार्य कराने थे लेकिन, विभाग की प्रगति बेहद असंतोषजनक रही। डीएम ने एक्सईएन जीपी सिंह को फटकार लगाते हुए उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। विभाग की ओर से 7 निर्माण कार्यो में कोई पैसा खर्च नहीं किया गया। सिर्फ 2 कार्यो पर 50 प्रतिशत से कम धनराशि खर्च हुई जबकि पूरा पैसा जारी कर दिया गया। इसी तरह निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग ने राजकीय आईटीआई का भवन निर्माण एवं पीएसी बटालियन में 200 व्यक्तियों हेतु बैरक निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कार्य शुरू कराने को कहा। लघु सिंचाई विभाग का काम भी संतोषजनक नहीं मिला। उनको पिछले तीन वर्ष के दौरान कराए गए कार्यो का पूरा विवरण देने को कहा गया है। इस दौरान यूपीपीसीएल, पैकफेड, मंडीपरिषद, सीएंडडीएस, सेतु निगम के कार्य भी असंतोषजनक मिले। इन सभी को अल्टीमेटम दिया गया। बैठक में सीडीओ शैलेष कुमार, पीडी डा.राजकुमार गौतम, अधिशासी अभियंता जल निगम नरेन्द्र वर्मा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed