फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Worker made record vaigan repairing

कारखाने के कर्मचारियों ने वैगनों की मरम्मत का बनाया रिकॉर्ड

Thu, 03 Dec 2020 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Worker made record vaigan repairing
झांसी। कोरोना महामारी के चलते रेलवे कारखाने के कर्मचारियों ने 125 वें स्थापना दिवस को नवंबर में रिकॉर्ड वैगनों की मरम्मत कर मनाया। कारखाने को माह में 675 वैगनों की मरम्मत का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन उत्साहित स्टाफ ने 751 वैगन तैयार किए।
विज्ञापन

भारतीय रेल के लिए सर्वाधिक वैगनों का उत्पादन करने वाले झांसी वैगन मरम्मत कारखाने ने 25 नवंबर को अपने स्थापना के 125 साल पूरे कर लिए। एशिया महाद्वीप का यह सबसे बड़ा कारखाना है। इस कारखाने को बुंदेलखंड के पहले औद्योगिक इकाई के रूप में जाना जाता है। वर्तमान में कारखाने में साढ़े चार हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। यह कर्मचारी वैगन मरम्मत के लिए बनाई गईं अलग- अलग शॉप में काम करते हैं। कर्मचारी सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक, शाम चार बजे से रात 12 बजे तक व रात बजे से सुबह आठ बजे तक की पालियों में काम करते हैं। रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक अधिकांश काम शंटिंग (वैगनों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने) के होते हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते इस अवसर कारखाने में रंगारंग व अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। लेकिन कर्मचारी इस खुशी को जापान के कर्मचारियों की तरह नवंबर में उत्पादन बढ़ाकर मनाया। नवंबर में कर्मचारियों ने 675 कह जगह रिकॉर्ड 751 वैगनों का उत्पादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed