फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wooden artifacts emerged calling

बुला रहीं लकड़ी पर उभरी कलाकृतियां

Wed, 23 Dec 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 23 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Wooden artifacts emerged calling
झांसी। झांसी जन महोत्सव परंपरा के तहत क्राफ्ट मैदान में लगे हस्त शिल्प मेला में घर एवं आफिस क ो सजाने के लिएलकड़ी से निर्मित वस्तुएं अपनी शानदार नक्काशी के चलते लोगों को लुभा रही हैं। वहीं, सहारनपुर के शिल्पकारों की कारीगरी से लकड़ी पर उभरी कलाकृतियां बुलाती जान पढ़ती हैं।
विज्ञापन


आसाम की लकड़ी, नीम, शीशम आदि से निर्मित मनी बैंक बॉक्स, ज्वैलरी बॉक्स आदि पर पीतल से की गई नक्काशी न सिर्फ मुगलिया कला शैली को प्रदर्शित कर रही है, बल्कि लोगों लुभा रही है। मेले में स्टाल लगाए सहारनपुर के शिल्पकार कमाल अहमद ने बताया घर हो या आफिस, निजी प्रतिष्ठान, उसे सजाने-संवारने में एंटीक वस्तुओं की खासी अहमियत होती है।
विज्ञापन


इसी क्रम में यहां हम टी कास्टर, चेयर वाली कास्टर, ट्राली कास्टर, पुराने मॉडल को नए लुक में मौजूद लकड़ी व पीतल से निर्मित फोन सेट, बाराह सिंगा, सोन मछली की मूर्तियों, सूरज की डिजाइन के मध्य में जड़ी दीवार घड़ी, लेदर से निर्मित हवा में उठा घोड़ा, ऊंट आदि लाए हैं, जिनमें हाथों से बारीक शिल्पकारी भी की गई है। इसके अलावा बेडरूम में सजाने के लिए लकड़ी से निर्मित साइकिल, बैलगाड़ी, खटिया, सारस के जोडे़, रिक्सा, पुराने मॉडल की कारें आदि भी हैं, जो लोगों को पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शिल्पकार दानिश एवं आसिफ ने बताया कि महिलाओं के लिए लकड़ी में ही एंटीक लुक में लेडीज बैग स्टैंड, बैंगिल स्टैंड, ज्वैलरी बाक्स, बच्चों के लिए घर की डिजाइन में मनी बैंक बाक्स व बुजुर्गों के लिए लकड़ी से निर्मित एक्यूप्रेशर बॉल एवं चप्पल भी शिल्प एवं उपयोगी दृष्टि से खास हैं।

28 से व्यंजन उत्सव, ले सकते हैं भाग
किचन में हाथ रमाने वाले अब तैयार रहें, क्योंकि झांसी जन महोत्सव मेला के अंतर्गत 28 दिसंबर से व्यंजन उत्सव कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं प्रारंभ हो जाएगी। झांसी जन महोत्सव के मुख्य संयोजक राजीव राय एवं अध्यक्ष मुकुंद महरौत्रा ने बताया कि व्यंजन उत्सव में बालिकाओं के अलावा बालक भी व्यंजन कला में अपना जौहर दिखा सकते हैं।

इसी क्रम में 28 दिसंबर को बेसन से बने व्यंजन प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक की बालिकाएं, 29 दिसंबर को मैदे से बने व्यंजन प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक की बालिकाएं नेशनल हाफिज सिद्दीकी गर्ल्स इंटर कालेज में प्रतिभाग करें।

30 दिसंबर को कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज नगरा में होने वाली आलू से बने व्यंजन की प्रतियोगिता में कक्षा छह से 8 तक की बालिकाएं, एवं 31 दिसंबर को महेंद्र सिंह आर्य इंटर कालेज नगरा में आयोजित फास्ट फूड नाश्ता प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के बालक प्रतिभाग करें।

ओपन वर्ग की छात्राओं व महिलाओं के लिए दो जनवरी को व्यंजन थाली प्रतियोगिता एवं तीन दिसंबर को राजकीय महिला पालीटेक्निक में होने वाली सलाद सज्जा प्रतियोगिता में कक्षा दस से 12 तक की बालिका प्रतिभाग कर सकती हैं

मेले में मिलेगा कम दामों में भोजन
झांसी जन महोत्सव के आयोजन समिति द्वारा कम दामों पर भरपेट भोजन के लिए जनता भोजनालय क ो प्रारंभ किया गया है। ताकि मेेले के दुकानदार व जनता उचित मूल्य में भोजन कर सके। वहीं समिति के मुख्य संयोजक राजीव राय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरवी गौतम, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव, मेला प्रभारी दिनेश भार्गव, नितिन सरावगी, सौरभ रावत भांजे आदि ने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।




कैमरे की नजर से की जा रही निगरानी
झांसी जन महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि महोत्सव के चप्पे-चप्पे की जानकारी कैमरे में दर्ज हो सके। कैमरे की तस्वीरों को बराबर देखने के लिए मेला पंडाल में कंप्यूटर लगाया गया है, जिसे एक व्यक्ति देखता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed